{"_id":"6283eeb54acb2658db442b80","slug":"contract-sabotage-for-not-giving-free-liquor-one-arrested-mahoba-news-knp697354868","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त शराब न देने पर ठेके में तोड़फोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त शराब न देने पर ठेके में तोड़फोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के खमा गांव स्थित देसी शराब ठेके में मुफ्त शराब न देने पर दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। गेट काटने का प्रयास किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
खमा गांव में हरनारायण साहू के नाम देसी शराब की दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे दो युवक ठेके पहुंचे और सेल्समैन राजकुमार से 10 क्वॉर्टर मुफ्त शराब देने की मांग करने लगे। मना करने पर युवकों ने हंगामा शुरु कर दिया और हाथ में लिए लाठी व कुल्हाड़ी से गेट काटने का प्रयास किया। करीब 15 मिनट तक युवक उत्पात मचाते रहे। पुलिस ने आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया जबकि भूपेंद्र मौके से भाग निकला।
थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि शराब को लेकर विवाद हुआ है। भूरा नामक युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।