फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Connection name Aenti amount contractor

कनेक्शन के नाम पर ठेकेदार ने ऐंठी रकम

Tue, 18 Aug 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 18 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Connection name Aenti amount contractor
जल संस्थान के ठेकेदार द्वारा कनेक्शन के नाम पर पांच- पांच हजार रुपये ऐंठने और रसीद न दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। ठेकेदार की शिकायत करने पर कनेक्शन काट दिए जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यालय के फतेहपुर बजरिया निवासी रामदयाल, ठाकुरदास, कढ़ोरी, शिवप्रसाद, संतोष आदि ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया एक ठेकेदार ने जल कनेक्शन देने के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिए थे। कनेक्शन देने के बाद किसी भी प्रकार की रसीद नहीं दी गई। जब उपभोक्ताओं ने रसीद की मांग की तो ठेकेदार टालमटोल करता रहा। अब जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा उनके कनेक्शन काट दिए गए है। जिससे लोग बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान है और दूर दराज स्थित हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से कनेक्शन जुड़वाए जाने व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनके कनेक्शन नही जोड़े गए तो वह अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed