फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Congressmen protest, many leaders under house arrest

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, नजरबंद किए गए नेता

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest, many leaders under house arrest
शहर के आल्हा चौक की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : MAHOBA
महोबा/ पनवाड़ी। लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या और प्रियंका गांधी को किसानों के परिजनों से मिलने की अनुमति न देने एवं उनको रोकने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं पनवाड़ी में कांग्रेसी नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को लखीमपुर खीरी प्रकरण के मामले में कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में मुख्यालय के आंबेडकर पार्क एवं आल्हा चौक में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तहसील में बैठाए रखा। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह ने कहा कि प्रदेश आपातकाल जैसे हालात हो चुके हैं। जिला उपाध्यक्ष संतोष धुरिया ने कहा हम किसानों की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकीला बानो, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, आरटीआई जिलाध्यक्ष रविंद्र राजपूत, संजीव यादव, अरविंद चौधरी, अजय कुमार कोली, अभिषेक यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे । पनवाड़ी संवाद के अनुसार कांग्रेसी नेता निर्दोष दीक्षित को कार्यकर्ताओं सहित पनवाड़ी पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया। निर्दोष दीक्षित ने बताया कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी देने के लिए महोबा रवाना हो रहे थे। लेकिन जैसे ही वह घर से निकले तो पुलिस ने उन्हे रोक लिया। इस मौके पर हरिश्चंद्र राजपूत, प्रियंका राजपूत, शैलेंद्र विश्वकर्मा नीरज मिश्रा सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed