फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Congress, Politics

पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress, Politics
पुलिस से नोकझोंक करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। प्रदेश आह्वान पर कांग्रेस की ‘गाय बचाओ, किसान बचाओ’ पदयात्रा में पुलिस व कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कबरई के बांदा तिराहे से पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। धक्कामुक्की व छीनाझपटी में सीओ सदर कालू सिंह के बिल्ले निकल गए। बाद में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ समेत दो सैकड़ा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों से पुलिस लाइन भेजा। शाम को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस की गाय बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा बुधवार को कबरई के बांदा तिराहे से प्रस्तावित थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आगमन होना था, लेकिन वह किसी कारण से नहीं आ सके। बांदा तिराहे पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की गई। इस दौरान कार्यकर्ता खेत बचाओ किसान बचाओ, खेती किसानी सुरक्षित करो गोवंश को संरक्षित करो के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पुलिस ने पदयात्रा रोक दी। इससे कांग्रेसी और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई। सीओ के बिल्ले नोंच लिए जाने पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
विज्ञापन

पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव राहुल राय, जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, निर्दोष दीक्षित, आफाक सरवर, जिला उपाध्यक्ष कुंवर राकेश सिंह, संतोष धुरिया, डॉ. अजय बरसैंया, अजीज खान, छत्रपाल यादव, अनिल श्रीवास्तव समेत दो सैकड़ा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से पुलिस लाइन महोबा पहुंचाया। देर शाम तक कार्यकर्ता जमीन पर बैठे रहे। बाद में निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ा गया। लाठी चार्ज के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता अपनी बाइकें सभास्थल पर छोड़कर भाग गए। बाद में ई-रिक्शा में बाइकें लादकर थाने पहुंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed