फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Congress

पदयात्रा निकालने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 390 कांग्रेसियों पर एफआईआर

Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Congress
महोबा/कबरई। प्रदेश आह्वान पर कांग्रेस की ‘गाय बचाओ किसान बचाओ’ पदयात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्र होने और पदयात्रा रोकने पर पुलिस से धक्कामुक्की कर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ समेत 390 कांग्रेसियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इससे कांग्रेसियों में खलबली मच गई है। पुलिस ने किसी भी कार्यकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आगमन प्रस्तावित था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के न आने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ के नेतृत्व में कस्बा कबरई के बांदा तिराहे में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिले में धारा 144 लागू होने और बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर पुलिस ने रोक लगा दी। पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को रोकने पर पुलिस से धक्कामुक्की व तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां भांज दीं। भीड़ तितर-बितर हो गई। भगदड़ में एक सिपाही व कुछ कार्यकर्ता चुटहिल हो गए थे। पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बैठाया था और देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ा गया। भीड़ जुटाने के मामले में थाना कबरई के कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह तोमर ने थाने में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत 90 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क जाम करने, अनैतिक रूप से प्रदर्शन करने, महामारी अधिनियम, निषेधाज्ञा उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र मिश्र ने बताया कि अभी किसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed