फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Compensation for the villagers demonstrated

मुआवजे के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 28 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 28 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Compensation for the villagers demonstrated
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कबरई के ग्राम पवा में किसानों को आज तक सूखा राहत व अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजे के बदले लेखपाल पैसे की मांग कर रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर 10 दिन के अंदर मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्राम पवा निवासी प्रेमचंद्र, बाबूलाल, मुन्ना, पुरुषोत्तम, भवानदीन, बृदावन, नथुआ, प्रमोद, घासीराम, पवन, रमेश सहित अन्य ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी नंहकू को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि सरकार मुआवजे की राशि अन्य गांवों में बांट चुकी है, लेकिन पवा गांव के एक भी किसान को सूखा राहत का मुआवजा नहीं मिला है। आरोप लगाया कि लेखपाल किसानों से सूखा राहत के मुआवजे के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर किसी भी प्रकार की राहत न मिलने की धमकी दी है। किसानों ने 10 दिन के अंदर  मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। कहा अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed