फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Color Christmas Festival on the market climbed Mahoba

महोबा के बाजार पर चढ़ा क्रिसमस फेस्टीवल का रंग

Wed, 24 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 24 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
Color Christmas Festival on the market climbed Mahoba
क्रिसमस की तैयारियाें का असर बाजार में भी नजर आने लगा है। शहर के गिफ्ट शॉप और अन्य दुकानें भी क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज व अन्य उपहारों से सज गई हैं।
विज्ञापन


क्रिसमस पर एक दूसरे को गिफ्ट देने के लिए लोग दुकानाें पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार की तैयारियों के मद्देनजर दुकानदारों ने भी दुकानाें में आकर्षक सजावट कर ली है।
ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के साथ-साथ सभी लोगाें में खासा उत्साह नजर आ रहा है। यही वजह है कि गिफ्ट की दुकानों में क्रिसमस ट्री और उपहारों की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन


गिफ्ट शॉप के दुकानदाराें ने दुकानों में क्रिसमस ट्री को जिंगल बैल और बिजली की आकर्षक सजावट के साथ सजा लिया है। इसके साथ ही क्रिसमस के लिए कुछ विशेष उपहार भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट शॉप के दुकानदार दीपेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस के मद्देनजर क्रिसमस ट्री सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी इसकी घरों में सजावट कर रहे हैं।

बताया कि क्रिसमस ट्री 40 रुपये से 550 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावा सेंटा क्लाज टैडी और जीसस की पेंटिंग्स लोगों को खूब लुभा रही हैं। वहीं क्रिसमस पर्व पर एक दूसरे को देने के लिए ग्रीटिंग्स और सेलिब्रेशन चॉकलेट्स पैक की खूब खरीदारी हो रही है।
 
खिलौनों की भी होती है जमकर खरीदारी- क्रिसमस पर्व ईसाई समुदाय के लिए विशेष अहमियत रखता है, लेकिन बच्चों में भी इस पर्व के प्रति लगाव कम नहीं है। क्लाज द्वारा उपहार लाने की कहानियां सुन चुके बच्चों को भी क्रिसमस पर्व पर सेंटा क्लाज का इंतजार होता है।


तमाम अभिभावक पर्व पर अपने बच्चों की इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इस अवसर पर खिलौनों की जमकर खरीदारी करते हैं। यही नहीं गिफ्ट के साथ सेंटा क्लाज का छोटा टैडी बियर बच्चों के इस सरप्राइज की खुशी को दोगुना कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed