फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cold and cold wave havoc, farmer's death

ठंड और शीतलहर का कहर, किसान की मौत

Wed, 19 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cold and cold wave havoc, farmer's death
मृतक हल्के सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा/कबरई। जिले में ठंड व शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ठंड से कबरई के एक किसान की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सर्द हवाओं व कोहरे की मार से सभी बेहाल हैं। गलियों व चौराहों पर जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते दिखे। वहीं कबरई क्षेत्र के छानीकलां गांव निवासी हल्के सिंह (35) की ठंड लगने से मौत हो ग
ई। परिजनों के मुताबिक वह मंगलवार की रात वह खेत की रखवाली करने गए थे। तभी अचानक पेट में दर्द होने और हाथ-पैर अकड़ने पर हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

मृतक की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पांच माह का पुत्र गोलू है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड से लोग बेहाल रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
शाम को ठंड का असर बाजार पर दिखा। शाम आठ बजते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र ने बताया कि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री रहा। आगामी तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed