फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CMO inaugurates maternity unit, maternity benefits

मातृत्व इकाई का सीएमओ ने किया शुभारंभ, प्रसूताओं को मिलेगा लाभ

Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
CMO inaugurates maternity unit, maternity benefits
महोबा। मातृ व शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग संजीदा है। इसके तहत पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मैटरनिटी विंग (मातृत्व इकाई) शुरु हो गया। बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुमन ने फीटा काटकर उद्घाटन किया गया। अब कस्बा पनवाड़ी समेत आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में स्थापित मैटरनिटी विंग के उदघाटन मौके पर सीएमओ ने कहा कि विभाग मां और शिशु के स्वास्थ्य को लेकर बेहद संजीदा हैं। प्रसव के लिए आईं महिलाओं को जिला महिला अस्पताल पहंचने में समय लगता था, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यहां मैटरनिटी विंग शुरू हो जाने से आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। मेटरनिटी विंग में 50 बेड हैं। साथ ही, यहां पर प्रसूताओं को सभी प्रकार की जाचों की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, भाजपा जिलामंत्री डॉ. मंगल सिहं, ग्राम प्रधान अखिलेश द्विवेदी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, जिला समंवयक अमित मिश्रा, डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह, मानसिंह, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता, राजेश प्रजापति, डॉ. शैलेश, डॉ. वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed