{"_id":"a374906f70429a2238e81d80622cd213","slug":"claimed-three-died-in-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने ली तीन की जान
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से बदले मौसम के मिजाज ने ठंड बढ़ा दी है। बादलों के कारण पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं। इसके चलते मौसम और ठंडा हो गया है। इससे लोगाें का बुरा हाल है। ठंड के चलते लोगों के पैरों की अंगुलियां सूजने लगी हैं। बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लकड़ियाें की मांग बढ़ जाने से अलाव जलाने के लिए लकड़ियां ढूंढे नहीं मिल रही हैं। आलम यह है कि गीली लकड़ियां बेची जा रही हैं।
कड़ाके की सर्दी लोगों को भारी पड़ रही है। शहर के मोहल्ला नारूपुरा निवासी 58 वर्षीय राजीव को शाम को ठंड लग गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर, पनवाड़ी कस्बे के मोहल्ला देवगनपुरा निवासी 55 वर्षीय बलराम रात में घर पर लेट गया और कांपने लगा। परिजनों ने उसे अलाव से तपाया लेकिन ठंड कम नहीं हुई। बाद में उसकी मौत हो गई। लमौरा प्रतिनिधि के अनुसार, गांव के बलदाऊ 70 पुत्र घसीटा गुरुवार को अपनी पत्नी ब्रजरानी का इलाज कराने जैतपुर आए थे। शाम को साइकिल से लौटते समय ठंड लग गई और रास्ते में कांपने लगे। थोड़ी देर बाद बेहोश हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
चाय बेचने वालों की बल्ले-बल्ले
ठंड के चलते चाय बेचने वालों की चांदी है। हालत यह है कि अकेले रोडवेज में दो दुकानदार प्रतिदिन दो क्विंटल दूध चाय में खपा रहे हैं। चाय की दुकान में भीड़ जुट रही है। दुकानदार प्रेम चौरसिया का कहना है कि पहले 60 से 70 किलो दूध की खपत प्रतिदिन होती थी। सर्दी बढ़ने से एक क्विंटल से ज्यादा दूध की खपत हो रही है। कमोवेश यही स्थिति रोडवेज के दूसरे दुकानदार की भी है।
विज्ञापन
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
घने कोहरे और ठंड ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। ट्रेनें तीन से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियाें को कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशनों पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। हालत यह है कि रात वाली ट्रेनें सुबह और दिन वाली रात में आ रही हैं। इस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को संपर्क क्रांति पांच घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस तीन घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कानपुर-खजुराहो पैसेंजर ढाई घंटे देरी से आई। इससे हजारों यात्री परेशान रहे।