फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic,plantation,mahoba news

संरक्षण का संकल्प लेकर रोपे जाएंगे 54 लाख पौधे

Sun, 04 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
civic,plantation,mahoba news
महोबा। जिले में वृह्द पौधरोपण अभियान चलाया गया। शहर के आईटीआई परिसर में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम सत्येंद्र कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने पीपल, शीशम, पाम आदि के पौधे रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जिले में 54 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रभागीय वनाधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। पौधरोपण में समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, उप प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में वृह्द पौधरोपण किया गया। इस मौके पर एएसपी आरके गौतम, प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार चरखारी वनरेंज इकाई में भाजपा सांसद, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, ईओ केके सोनकर आदि ने पौधरोपण किया। दयालपुरा रेंज में भाजपा जिलाध्यक्ष, एसडीएम पीयूष जायसवाल, डीएफओ एमके जैन ने पौधरोपण की शुरुआत की। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चंद्रकुमार चौरसिया के निर्देशन में कॉलेज परिसर में शीशम, सागौन आदि के पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार सीएचसी परिसर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण की शुरुआत की गई। इस मौके पर डॉ. सुरजीत कुमार, नर्स जूली, पवन सिंह, बरातीलाल आदि मौजूद रहे। श्रीनगर संवाद के अनुसार थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दास पटैरिया के निर्देशन में पौधे रोपित किए गए। ग्राम पंचायत मिरतला में प्रधान प्रतिनिधि राजेश राजपूत व ग्राम प्रधान श्रीनगर आशीष राजपूत, सिजहरी प्रधान नरेश राजपूत ने ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया। अजनर संवाद के अनुसार थाना परिसर में एसआई हरिश्चंद्र मिश्रा, अमित, गोविंद, चंदन पांचाल आदि ने पांच सैकड़ा पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed