{"_id":"60db5c608ebc3ecccb357011","slug":"civic-mahoba-news-oxigion-mahoba-news-knp6370844191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई तक तैयार हो जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई तक तैयार हो जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट: डीएम
विज्ञापन
महोबा। जिले में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लाटों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जुलाई तक काम पूरा होने के निर्देश दिए।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा व ठेकेदार एके सोनी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 30 जुलाई 2021 तक ऑक्सीजन प्लांट निर्माण पूर्ण होने की रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है, इसलिए 5 जुलाई तक एल-2 अस्पताल श्रीनगर, 10 जुलाई तक महिला अस्पताल तथा 25 जुलाई तक जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित कराया जाए।
एडीएम आरएस वर्मा को नियमित पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिलने पाए। इस दौरान डीएम ने जिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र, प्रयोगशाला, जल निकासी, पोस्टमार्टम हाउस, रास्ता मरम्मत आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएमएस को यह कार्य अपनी देख-रेख में कराने के निर्देश दिए। जिला महिला अस्पताल में रैन बसेरा, वार्डों की साफ-सफाई आदि देखी और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।