{"_id":"639768007a15355c432c7d99","slug":"civic-mahoba-news-knp7331355142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबाः खन्ना माइनर में छोड़ा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबाः खन्ना माइनर में छोड़ा गया पानी
विज्ञापन
नहर में पानी आने पर खन्ना गांव में खेत की सिंचाई करता किसान।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)। कबरई बांध से निकली खन्ना माइनर में पानी छोड़ दिया गया है। इससे किसानों में खुशी है। उनका कहना है कि नहर चालू हो जाने से खेतों में सूख रही फसलों को संजीवनी मिलेगी।
जिले में इस बार सभी बांधों में भरपूर पानी है। इसके बाद भी कबरई बांध से निकले खन्ना माइनर में पानी न छोड़े जाने से किसान परेशान थे। नहरें बंद होने से किसानों की फसलें सूख रहीं थीं। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में नहरें बंद, सूख रहीं फसलें शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।
कबरई बांध से खन्ना माइनर में पानी छोड़े जाने से गुढ़ा, चिचारा, खन्ना, बन्नी, मवई खुर्द, छानी, तमौरा, रीवन, रतवा समेत एक दर्जन गांवों के किसानों को सिंचाई का पानी मिलने लगा है। सुखबीर, देवीदीन, हरीराम ने बताया कि अब नहर चालू हो जाने से वह खेतों की सिंचाई में जुट गए हैं। उधर, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रशांत कुमार का कहना है कि नहर में पानी छोड़ दिया गया है। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी दिया जाएगा।