{"_id":"62c5d37a882b742a821940ce","slug":"civic-mahoba-news-knp706202862","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई स्थानों पर टूटे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई स्थानों पर टूटे पेड़
विज्ञापन
अजनर में तेज आंधी से मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/अजनर। बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कस्बा अजनर में तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गिरने से 13 बकरियों की मौत हो गई।
एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर बाद काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। अजनर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से बस स्टैंड मार्ग में पेड़ टूटकर गिर गया। बिजली का खंभा टूटने से बिजली लाइन सड़क पर बिछ गई। इससे आवागमन बाधित हो गया।
गुमटियों व दुकानों के टिन-टप्पर उड़ने से लोगों को हजारों का नुकसान हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के चांदो गांव निवासी कालीचरन अनुरागी बकरियां चराने खेत की ओर गया था। तभी बारिश शुरू हो गई। इससे वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस दौरान बिजली गिरने से 11 बकरियों की मौत हो गई। पनवाड़ी संवाद के अनुसार अलीपुरा गांव में बारिश के साथ बिजली गिरने से पशुबाड़े में बंधी आशाराम की दो बकरियों की मौत हो गई।