{"_id":"62c3333cb5c57e1436152c36","slug":"civic-mahoba-news-knp7058601154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के अलार्म व सीसीटीवी कैमरे किए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के अलार्म व सीसीटीवी कैमरे किए चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बैंकों और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान बैंकों के सीसीटीवी कैमरे और अलार्म चेक किए।
अभियान के तहत एसपी ने स्वयं शहर की बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक सहित कई बैंकों को चेक किया। उन्होंने बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलॉर्म व अग्निशमन यंत्रों को चेक किया। कुछ खामियां मिलने पर बैंक अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए।
कहा कि बैंक आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हो ताकि सड़क पर आने-जाने वालों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। एसपी ने बैंकों के आसपास टहल रहे संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर कड़ी हिदायत दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, प्रशिक्षु सीओ हर्षिता गंगवार मौजूद रहीं। इसके अलावा सभी सीओ व थानाध्यक्ष ने अपने अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर बैंकों की चेकिंग की।