{"_id":"62a0e95f1ac9c5761825ff2f","slug":"civic-mahoba-news-knp701344372","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा श्रीनगर की जल आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में टैंकर से पानी भरने को लेकर मची मारामारी।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
श्रीनगर (महोबा)। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में लगातार घटते जलस्तर को लेकर निजी कंपनी ने कस्बा श्रीनगर को पेयजल आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब उर्मिल बांध से महोबा शहर को ही पानी की आपूर्ति की जाएगी। आपूर्ति ठप होने से कस्बे में पानी को लेकर मारामारी मची है। ग्राम पंचायत तीन टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचा रही है लेकिन लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत उर्मिल बांध से शहर के अलावा कस्बा श्रीनगर व सिजहरी को पेयजल आपूर्ति होती रही है। पेयजल आपूर्ति का काम देख रही निजी कंपनी ने बांध में पानी की कमी बताकर श्रीनगर में आपूर्ति करने के मना कर दिया है। इससे कस्बे के दाऊपुरा, मनोहरगंज, बजरंग कॉलोनी पानी को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। सुबह से हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। पानी की किल्लत को देखते हुए तीन टैंकरों से आपूर्ति शुरू करा दी है। टैंकर पहुंचते ही पहले पानी भरने को लेकर लोग टूट पड़ते हैं। इससे किसी को एक डिब्बा तो किसी को दो डिब्बा पानी मिल पा रहा है। कस्बे में 420 हैंडपंप स्थापित हैं लेकिन अधिकांश का जलस्तर खिसकने से पानी देना बंद कर दिया है। निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश सिंह का कहना है कि उर्मिल बांध में पानी की बेहद कमी है। इस कारण कस्बा श्रीनगर की आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।