फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

गड्ढे खोदकर गांव में बनाएं गोबर की खाद

Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
चौपाल में जानकारी देते डीएम। - फोटो : MAHOBA
चरखारी/अजनर। शनिवार को डीएम मनोज कुमार ने बपरेथा व बघौरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। बपरेथा चौपाल में पशु चिकित्साधिकारी चरखारी डॉ. हेमलता गांव के जानवरों की संख्या नहीं बता सकीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दो दिन के अंदर पशुओं की गणना कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में गड्ढे खोदकर गोबर की खाद बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बपरेथा चौपाल में डीएम ने गांव में सफाई का विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने वृद्घा, विधवा व दिव्यांग पेंशन की सचिव शोएब नसीम से जानकारी ली। कहा कि कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से छूटने न पाए। उन्होंने ग्राम प्रधान श्यामकरण को गांव में गड्ढे बनवाकर गोबर की खाद बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे। सूपा में एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ब्लॉक जैतपुर के बघौरा गांव में डीएम ने चौपाल लगाकर कहा कि जो भी व्यक्ति एक गोवंश रखेगा। उसे 900 रुपये प्रतिमाह सरकार की ओर से दिया जाएगा। डीएम ने छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों को बढ़ाने और गोवंशों को गोशालाओं में रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम पीयूष जायसवाल, सीओ उमेश चंद्र, बीडीओ राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed