फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

पांच गांवों में बनेंगे 33 केवी विद्युत उपकेंद्र

Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
civic
महोबा। जिले की तीन तहसीलों के पांच गांवों में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनेंगे। महोबा और कुलपहाड़ तहसील के गांवों में बनने वाले उपकेंद्र के लिए राजस्व विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। उपकेंद्र बनने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

तहसील महोबा के बीजानगर, रिवई-सुनैचा, तहसील चरखारी के सूपा, तहसील कुलपहाड़ के अकौना व बैंदो गांव में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की स्वीकृति मिली है। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए डीएम मनोज कुमार ने एसडीएम व तहसीलदार को समय पर जमीन चिह्नित कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग जमीन की तलाश में जुटा है। अधीक्षण अभियंता विद्युत आरएस गौतम ने बताया कि जमीन मिलते ही प्रक्रिया के तहत पांचों गांव के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा। इनका निर्माण होने से उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed