{"_id":"62795c550bcd852e85255332","slug":"civic-mahoba-news-knp695856385","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों ने वापस किए राशनकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखारी स्थित कार्यालय में राशनकार्ड सरेंडर करते अपात्र।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
महोबा/चरखारी। पात्र बनकर गरीबों का हक डकारने वाले अपात्रों ने प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए राशन कार्ड सरेंडर करना मुनासिब समझा। सोमवार को 1,276 अपात्रों ने तीनों तहसीलों में अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए एक सप्ताह का समय बढ़ाया गया है। जांच के दौरान अपात्र मिलने पर पूरे राशन की वसूली के साथ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने एक सप्ताह पहले पत्र जारी कर पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड का लाभ अपात्रों द्वारा लिए जाने की तमाम शिकायतों पर जांच के आदेश दिए थे। अपात्रों से नौ मई तक स्वत: कार्ड सरेंडर करने अन्यथा कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी थी। तहसील चरखारी में 455, कुलपहाड़ में 193 और महोबा में 610 अपात्रों ने पूर्ति कार्यालयों में पहुंचकर राशन कार्ड सरेंडर किए। सोमवार को कार्ड सरेंडर करने के लिए पूर्ति कार्यालय में भीड़ जुटी रही। डीएसओ ने बताया कि यदि अपात्रों ने स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर नहीं किए तो घर-घर शुरु होने वाली जांच के दौरान अपात्र मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।