{"_id":"6272c2bdbfdee202515f73ad","slug":"civic-mahoba-news-knp6949259200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा रहते वृद्धा ने कराया तेरहवीं संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिभोज कराने वाली वृद्घा मानकुंवर।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया में 82 वर्षीय वृद्घा ने जिंदा रहते हुए तेरहवीं संस्कार (शांतिभोज) कराया। वृद्घा का कहना था कि उसके कोई संतान नहीं है। पति की पहले की मौत हो चुकी है। यदि उसकी मृत्यु हुई तो कोई तेरहवीं संस्कार कराता है या नहीं। इसलिए जिंदा रहते ही उन्होंने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
मानकुंवर की कोई संतान नहीं है। दो साल पहले पति तांतिया अहिरवार की मौत हो गई थी। वह घर में अकेली रहती है और स्वयं खेती आदि का काम करके पेट भरती है। मंगलवार की शाम उसने अपने रिश्तेदार व मोहल्ले के लोगों को बुलाया और तेरहवीं संस्कार करके 13 ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी। इसके इलावा लोगों को भोज भी कराया गया। वृद्घा के इस फैसले से लोग आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।