फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

आप भी फीडबैक देकर महोबा को बना सकते हैं नंबर वन

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा। नगरीय क्षेत्रों को बेहतर स्थिति में लाने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष विभिन्न बिंदुओं पर नगर निकायों का सर्वेक्षण किया जाता है। सर्वेक्षण के आधार पर पूरे देश में रैंकिंग जारी होती है। नगर पालिका महोबा रैंकिंग सुधारने की दिशा में काम कर रही है। आप भी फीडबैक देकर महोबा को नंबर वन बना सकते हैं। वर्ष 2021 में महोबा नगर पालिका 52वें पायदान पर था।
विज्ञापन

बताते चलें कि माह मार्च में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम नगर निकायों का सर्वेक्षण करती है। भारत सरकार द्वारा गठित टीम निकायों में पहुंचकर बिंदुवार सर्वेक्षण करती है। स्वच्छता सर्वेक्षण में लोगों को जागरूक करने के लिए वॉल पेंटिंग, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण, डलावघर आदि का सर्वेक्षण किया जाता है। पिछले वर्ष मिली रैंकिंग को सुधारने की दशा में नगर पालिका द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की डीपीएम रूबी बानो का कहना है कि अधिकांश वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू हो गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोबा की आबादी 95,554 है। इसमें पांच फीसद आबादी का फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक देने में मिलेंगे अधिकतम 160 अंक
1- क्या आप अपने शहर को पहले की तुलना में अधिक साफ पाते हैं।
उत्तर:- हां. (40 अंक), ठीक (20 अंक), ना (0 अंक)
2- क्या आप नगर पालिका द्वारा घरों से कूड़ा संग्रहण (कूड़ा उठाने से) व्यवस्था से आप संतुष्ट हैं।
उत्तर:- हां (40 अंक), ठीक (20 अंक), ना (0 अंक)
3- क्या आप अपने घर से कचरा (कूड़ा अलग-अलग) देते हैं।
उत्तर:- हां (40 अंक), जब बोलते हैं (20 अंक), ना (0 अंक)
4- क्या आप लोगों के व्यवहार में कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के प्रति बदलाव को देख सकते हैं।
उत्तर:- हां (40 अंक), ठीक (20 अंक), ना (0 अंक)
जनपद महोबा के नगर निकायों की अब तक प्राप्त रैकिंग
नगर निकाय का नाम- 2018, 2019, 2020, 2021
नगर पालिका महोबा- 485, 240, 52, 52
नगर पालिका चरखारी- 685, 515, 64, 64
नगर पंचायत कुलपहाड़- 686, 98, 281, 191
नगर पंचायत कबरई- 861, 814, 119, 124
नगर पंचायत खरेला- 368, 97, 329, 534
ऐसे दे सकते हैं फीडबैक
1. https://swachh survekshan2022.org/CitizenFeedback पर जाकर स्टेट- उत्तर प्रदेश- डिस्ट्रिक्ट - महोबा, में जाकर सात सवालों के जवाब देकर।
2.1969 पर कॉल करके।
3. http://swachhbharaturban. gov.in के माध्यम से।
4. स्वच्छता एप
5. वोट फॉर योर सिटी एप के माध्यम से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed