फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक

Sun, 08 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
civic
वाहन चालकों को फूल देकर जागरुक करते सीओ सदर - फोटो : MAHOBA
महोबा। यातायात माह के तहत जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीओ सदर कालू सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नया तरीका अपनाया है। उन्होंने गांधीगिरी अभियान चलाकर वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया और नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 200 वाहनों के ई चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात माह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता आ सके। सीओ सदर ने शहर के परमांनद चौराहे पर वाहन चालकों व सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। मास्क न लगाने पर 122 लोगों से 17 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed