{"_id":"5fa81dc08ebc3e9bb80ba3f8","slug":"civic-mahoba-news-knp5932303135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब बीज देने से 100 बीघा की फसल हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब बीज देने से 100 बीघा की फसल हुई बर्बाद
विज्ञापन
बीज बोने के एक माह बाद फसल अंकुरित न होने पर खेत दिखाता किसान
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया मटर का बीज सही न होने से किसानों की 100 बीघा की फसल बर्बाद हो गई। खेत में एक माह पहले बोया गया मटर का बीज आज तक नहीं निकला। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विकासखंड जैतपुर के कई गांव के किसान श्यामसुंदर अरजरिया, देशराज यादव, लक्ष्मी गोस्वामी, भवानीदीन अहिरवार ने बताया कि एक माह पहले कृषि विभाग से मटर का बीज लिया था। बुआई करने के एक माह बाद भी खेतों में बीज अंकुरित नहीं हुआ। इससे किसानों की 100 बीघा की फसल बर्बाद हो गई। यहां तक कि किसानों का बीज भी बेकार हो गया। जुताई-बुआई का पैसा भी बेकार हो गया।
किसानों ने आरोप लगाया कि ज्यादातर जमीन में तो अंकुर भी नहीं निकला है। जिन स्थानों पर अंकुर निकला है उसमें फसल बढ़ने से पहले ही फूल आ गया। किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कृषि विभाग के अधिकारी की शिकायत की है। उधर, जिला कृषि अधिकारी बीपी सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।