फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

सात दिन के अंदर उपलब्ध कराएं भू-माफियाओं की सूची-डीएम

Sun, 27 Sep 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
civic
समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में एंटी भूमाफिया प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारियों, बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित भूमाफियाओं की सूची 7 दिन के अंदर उपलब्ध कराएं ताकि भूमि को भूमाफियाओं से शीघ्र मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि उनकी विभागीय भूमि पर किसी भी भूमाफिया का कब्जा है तो तत्काल एंटी भूमाफिया टीम की सहायता से भूमि को कब्जा मुक्त कराएं और अपने अधिकार में लें। सात दिन में सूची उपलब्ध कराने के दौरान यदि किसी भी अधिकारी द्वारा सूची में शून्य कब्जा दिखाया जाता है और बाद में उसकी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में कहीं भी सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए। सभी लेखपाल अपने क्षेत्र की भूमि का स्वयं परीक्षण कर लें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी भूमि पर अनाधिकृत कब्जे की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी किसी भी पंचायत, नगर निकाय और विद्यालय की भूमि पर किसी भी भूमाफिया का कब्जा नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, एएसपी वीरेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed