फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान, पानी न आने से हैंडपंपों और कुओं का ही सहारा

Sun, 30 Aug 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा। शहर में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। जिससे लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार को पूरी तरह आपूर्ति ठप हो जाने से लोग बेहाल रहे। हैंडपंपों और कुओं पर भीड़ जुटी रही है।
विज्ञापन

शहर में उर्मिल बांध से पानी की आपूर्ति होती है। बिजली की समस्या के कारण उर्मिल बांध से पानी नहीं आ रहा है। जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को उर्मिल बांध फीडर की बिजली गुल होने और देर रात को आने के कारण मोटर नही चल सकी। इससे रविवार को शहर में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शहर के अलावा सिजहरी व श्रीनगर के वाशिंदों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ा। लोग पानी के लिए इधर से उधर भटकते रहे। जल संस्थान के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया उर्मिल बांध से टैंकों में पानी भरा जाता है। टैंकों में पानी आने के बाद शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। उर्मिल फीडर में गड़बड़ी के कारण मोटर नहीं चली है। सोमवार से आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed