फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   civic

ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब का वैभव लौटाने को जुटे श्रमदानी

Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
civic
कीरत सागर तालाब में श्रमदान से सफाई करते लोग - फोटो : MAHOBA
महोबा। ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब का वैभव लौटाने के लिए ग्रीन महोबा क्लीन महोबा के बैनर तले रविवार को तालाब पर श्रम दानियों का जमावड़ा लगा। समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों व युवाओं ने सुबह छह बजे से सफाई अभियान शुरू किया। इस दौरान तालाब में पटी गंदगी और जलकुंभी को हटाया गया। श्रमदान में शामिल युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

चंदेल शासन काल में ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब का निर्माण कराया गया था। 838 साल पहले दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान ने महोबा में आक्रमण कर दिया था। तब कीरत सागर तट पर दिल्ली नरेश व आल्हा ऊदल के बीच युद्घ हुआ था। युद्घ में पृथ्वीराज चौहान को हार मिली थी। बुंदेलों के शौर्य व वीरता का मूक गवाह कीरत सागर की सुंदरता देखते ही बनती थी लेकिन देखरेख के अभाव में तालाब के चारों ओर गंदगी व जलकुंभी पटी है।
विज्ञापन

तालाब का खोया वैभव वापस लौटाने के लिए ग्रीन महोबा क्लीन महोबा के बैनर तले श्रमदान से सफाई का अभियान शुरू हुआ है। संयोजक नीरज रावत ने बताया कि करीब तीन घंटे चले अभियान में लोगों ने तालाब में पटी जलकुंभी को बाहर निकाला। जिससे तालाब के एक हिस्से का पानी दिखाई देने लगा। सफाई का अभियान प्रतिदिन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed