{"_id":"60cb7a228ebc3e348c5ea425","slug":"civic-mahoba-news-covid-19-mahoba-news-knp634780951","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने वालों को 28 दिन बाद लग सकेगी दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाने वालों को 28 दिन बाद लग सकेगी दूसरी डोज
विज्ञापन
महोबा। पढ़ाई या कमाई के लिए दूसरे देश जाने वाले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए अब 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये लोग पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसको लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतरराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ बनाया गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगने के साथ दूसरे राज्य तथा विदेश पढ़ाई व कमाई करने गए लोग घर वापस आ गए थे। अब संक्रमण की रफ्तार की काफी हद तक धीमी हो गई है। अनलॉक होने के बाद लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। कोरोना टीकाकरण की पहली डोज के बाद दूसरी डोज के लिए 84 दिन की समय सीमा निर्धारित है। ऐसे में विदेश यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा था। सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 84 दिन की बाध्यता खत्म कर दी है।
कोवैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद ही दूसरी डोज लगवाई जा सकती है। इसके लिए जिला अस्पताल में स्पेशल बूथ चलाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल ने बताया कि सिर्फ विदेश यात्रियों को ही यह सुविधा दी जा रही है। ऐसे लोगों को दूसरी डोज के लिए अपने साथ पासपोर्ट लाना अनिवार्य है। पासपोर्ट में दर्ज विदेश यात्रा की तिथि को पोर्टल में डालकर सत्यापित किया जाएगा।