{"_id":"60db5c668ebc3e834c0be91b","slug":"civic-cm-mahoba-news-mahoba-news-knp6370839125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए कल से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए कल से करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। ग्राम पंचायतों को मिलने वाले मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएंगी।
जिले के चार ब्लॉकों में कुल 273 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें पुरस्कार के लिए एक जुलाई से आवेदन कर सकेंगी। इसमें कोविड प्रबंधन के लिए 17 फीसदी, स्वच्छता प्रबंधन के 20 फीसदी, पर्यावरण सुरक्षा के 12 फीसदी, उत्तम स्वशासन के 18 फीसदी, सामाजिक सौहार्द एवं सहभागिता के 14 और ग्राम पंचायत विकास योजना के 19 प्रतिशत अंक शामिल किए जाएंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों के लिए एक जुलाई से हमारी पंचायत पोर्टल पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होेने पर जिला पंचायती राज कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।