फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chief Electrical Engineer inspected the doubled railway line

Mahoba News: मुख्य बिजली इंजीनियर ने परखी दोहरीकृत रेललाइन

Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Electrical Engineer inspected the doubled railway line
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कुलपहाड़-बेलाताल खंड पर कराए गए बिजलीकरण व ट्रैक दोहरीकरण का बुधवार को उत्तर-मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर यतेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक पर तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की और निर्धारित सुरक्षा मानकों को भी परखा।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य बिजली अभियंता ने निरीक्षण के दौरान मोटर ट्रॉली व टावर वैगन की सहायता से बिजली घर्षण प्रणाली से जुड़े विभिन्न इंस्टॉलेशन, समपार फाटक, स्विचिंग पॉइंट्स, खंभे, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायरिंग व अन्य उपकरणों को देखा। उन्होंने कार्यकुशलता की जांच करते हुए उनकी प्रभावशीलता का आंकलन किया। साथ ही सुरक्षा मानकों के लिए दोहरीकृत ट्रैक पर गति परीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक पीपी शर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली अभियंता मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर रश्मि गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे परिचालन को अधिक सुरक्षित, कुशल व आधुनिक बनाना है। ताकि, यात्री व मालगाड़ियों की निर्बाध और उच्च-गति यात्रा सुनिश्चित की जा सके। झांसी मंडल के इस महत्वपूर्ण रेलवे खंड का बिजलीकरण और दोहरीकरण रेलवे के विकास की दिशा में उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed