{"_id":"6037e4d58ebc3e769f0932ad","slug":"chaupal-mahoba-news-knp61414569","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए इंटर कालेजों के निर्माण को शासन स्तर पर करेंगे प्रयास-बुंदेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए इंटर कालेजों के निर्माण को शासन स्तर पर करेंगे प्रयास-बुंदेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कुलपहाड़। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने गुरुवार को किसान संवाद यात्रा के दौरान पनवाड़ी ब्लाक के भुजपुरा व जैतपुर ब्लाक के मुढ़ारी गांव में चौपाल लगाकर किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों की समस्याएं सुनीं।
मुढ़ारी गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव में इंटर कालेज व खेल मैदान की मांग उठाई। इस पर उन्होंने कहा कि जिले में कुछ नए इंटर कालेजों का निर्माण, सिंचाई सुविधाएं और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
राजा बुंदेला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह किसान संवाद यात्रा 20 से 27 फरवरी तक बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में आयोजित होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, बुंदेलखंड बोर्ड के सदस्य रामस्वरूप श्रीवास, राजा भैया, राजेश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, राजा बुंदेला ने डीएम सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर जिले के विकास को लेकर वार्ता की। इसमें 70 एकड़ में सोलर ऊर्जा पार्क का निर्माण, जिले में 100 बेड का अस्पताल, एक पार्क, भुजपुरा तालाब का सुंदरीकरण, आल्हा-उदल के नाम पर एक बड़ी संगीत अकादमी, चरखारी में बने प्राचीन थिएटर का सुंदरीकरण कराने, बजरिया में इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह बनवाने व कन्या इंटर कालेज का रुका काम तेजी से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।