{"_id":"60c39f4e8ebc3e3808775cd5","slug":"charkhari-tehseel-mahoba-news-knp6336165189","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में चरखारी तहसील फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में चरखारी तहसील फिसड्डी
विज्ञापन
महोबा। स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने सदर विधायक राकेश गोस्वामी व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राजस्व वसूली में पिछले वित्तीय वर्ष में चरखारी तहसील का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इसको लेकर प्रभारी रजिस्ट्रार को फटकार लगाई।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा में पाया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में महोबा में स्टांप ड्यूटी, निबंधन शुल्क एवं न्यायालय शुल्क से प्राप्त होने वाली राजस्व प्राप्ति वार्षिक लक्ष्य 6165 लाख रुपये के सापेक्ष 6063 लाख रही है, जो 98.35 प्रतिशत है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्ति लक्ष्य 6733 लाख रुपये के सापेक्ष मात्र 514.58 लाख रुपये हुई है, जो कुल आय का 7.64 फीसद है। राजस्व वसूली में पिछले वित्तीय वर्ष में चरखारी तहसील के प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इसके लिए मंत्री जी ने प्रभारी रजिस्ट्रार चरखारी इकबाल अहमद को फटकार लगाई
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, एडीएम आरएस वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटलराज भास्कर, सूचना अधिकारी सतीश यादव, वरिष्ठ लेखाकार अजय तिवारी, रजिस्ट्रार अनिल शर्मा, इक़बाल अहमद आदि मौजूद रहे।
नौजवानों को एक सप्ताह में मिले लाइसेंस
राज्यमंत्री ने कहा कि नौजवान यदि स्टांप में काम करना चाहता है तो उसे एक सप्ताह के अंदर लाइसेंस दिया जाए। एआईजी स्टांप को निर्देशित किया कि स्टांप और रजिस्ट्रेशन के माध्यम से स्कूल और कॉलेजों में जाकर चौपाल करें तथा लाइसेंसिंग प्रक्रिया में माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का प्रयास करें। कोविड19 महामारी में जिन परिवारों के मुखिया जान गंवाए हैं, उन्हें स्टांप लाइसेंस व एक कंप्यूटर देकर उनका रोजगार सेटअप कराने का प्रयास किया जाए।