फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari's view on Vrindavan on Devothan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी पर वृंदावनमय हुआ चरखारी का नजारा

Fri, 08 Nov 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Charkhari's view on Vrindavan on Devothan Ekadashi
चरखारी (महोबा)। ‘कार्तिक मास धरम का महीना, भीड़ लगत इते भारी! वृंदावनमय भई चरखारी’ की पंक्तियां शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी पर चरितार्थ दिखीं। महोबा के अलावा हमीरपुर, बांदा, छतरपुर समेत विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं के जत्थे भोर से ही चरखारी पहुंचे। यहां गोवर्धन्नाथ मंदिर में 108 श्रीकृष्ण मंदिर हैं, महिलाओं ने सभी 108 कृष्ण मंदिरों के विमानों के दर्शन व परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन

एक माह तक चलने वाले 137 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेले की शुरुआत दिवाली के अगले दिन से हुई थी। चरखारी के सप्त सरोवर और 108 कृष्ण मंदिर लोगों को आकर्षित करते हैं। मेला स्थल गोवर्धन्नाथ मंदिर में सभी मंदिरों के विमान रखे जाते हैं। मेला समाप्ति के बाद ये विमान मंदिरों में स्थापित किए जाएंगे। शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी। विभिन्न जनपदों से कार्तिक स्नान करने वाली पहुंची महिलाओं ने सप्त सरोवरों में स्नान किया। मेले में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देवोत्थान एकादशी पर लोग गोवर्धन्नाथ मेला पहुंचे। भक्तों ने कृष्ण मंदिरों के दर्शन के बाद खेल तमाशों का आनंद लिया। झूलों व खेल तमाशों में सबसे अधिक भीड़ रही। सुरक्षा के लिए कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे, मेला चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण भार्गव मेले की व्यवस्था संभाले रहे। इस मौके पर मूलचंद अनुरागी, केके सोनकर, अय्यूब खान, तेज प्रताप, प्रदीप पंसारी आदि पालिका कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed