फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Character certificate will be in default of shops Seas

चरित्र प्रमाण पत्र न देने पर होंगी दुकानें सीज

Mon, 01 Jun 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 01 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Character certificate will be in default of shops Seas
 जिले के एक सैकड़ा अंग्रेजी और देशी शराब के दुकानदारों द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने पर जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने पंद्रह दिन के अंदर चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। प्रमाणपत्र न देने पर देशी और अंग्रेजी दुकानों को सीज कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

मालूम हो कि अंग्रेजी और देशी शराब विक्रेताओं द्वारा दुकानें आवंटन होने के बाद चरित्र प्रमाण पत्र देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दुकानें आवंटन होने के दो माह बाद भी चरित्र प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। पूर्व में भी चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश के बाद भी दुकानदार अमल नहीं कर रहे है। जिला आबकारी अधिकारी के आदेश के बाद भी अंग्रेजी और देशी शराब के एक सैकड़ा दुकानदारों द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र दाखिल नहीं किया गया, जिस पर आबकारी अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एक सैकड़ा दुकानदारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में चरित्र प्रमाण पत्र न देने वाले दुकानदारों की दुकानें सीज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed