फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chandravl checks to perennial river

चंद्रावल नदी को सदानीरा बनाने की कवायद शुरू

Mon, 08 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 08 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chandravl checks to perennial river
 चंद्रावल नदी को सदानीरा बनाने का प्रशासन ने भागीरथी प्रयास शुरू कर दिए हैं। चांदों गांव से निकली नदी में नाले के जरिए जाने वाले पानी को रोकने वाले मिट्टी और पत्थर के टीलों को हटाने और नाले की साफ-सफाई करने के लिए सोमवार से दो दर्जन मजदूरों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम चांदों से निकली चंद्रावल नदी के विलुप्त हो जाने और नदी में जाने वाले पानी के स्रोत बंद हो जाने से नदी का अस्तित्व समाप्त हो गया था। जिला प्रशासन की पहल से चंद्रावल नदी को सदानीरा बनाने का कार्य तेज हो गया है। जिससे नदी में पानी भरने से आसपास के कई गांव के लोगों को पानी की सुविधा मिलने के साथ साथ जल स्तर भी बढ़ेगा। गर्मी के दिनों में पशुओं को भी पीने का पानी मिल सकेगा। सोमवार को दो दर्जन से ज्यादा मजदूर कुदाली गैंती फावड़ा लेकर नाले की साफ सफाई में जुट पड़े। मुख्य विेकास अधिकारी शिवनारायण परियोजन निदेशक सहित तमाम अधिकारियों ने ग्राम चंादों पहुंचकर चंद्रावल नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तेज धूप में एक किमी पैदल चलकर उचित स्थानों पर चैकडैम बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। सीडीओ ने बताया कि नाले की सफाई और चैकडैमों के निर्माण से जल संग्रहण की क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed