फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ch. chran singh was farmers defener-dm

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह-डीएम

Wed, 24 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 24 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
ch. chran singh was farmers defener-dm

डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि किसान परंपरागत फसलों की खेती करने के साथ-साथ बागवानी और औषधि में प्रयुक्त होने वाली फसलाें को उगाएं, जिससे वे बेहतर उपार्जन कर लाभ कमा सकें। कहा कि किसान अपनी मिट्टी की जांच कराकर उसमें आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा करें।

विज्ञापन

डीएम मंगलवार को जिला सेवायोजन सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित किसान सम्मान समारोह एवं कृषि गोष्ठी में बोल रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में कार्य किया। वे हमेशा से ही किसानों के विकास और उन्नति के पक्षधर रहे। उन्हाेंने किसानाें को भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र मानकर उनके विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ शिवनारायण ने कहा कि किसानाें की बेहतरी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने तमाम योजनाएं चलाई थीं, उनके शासनकाल में किसान खुश था। इसीलिए चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा कहा जाता था। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका किसान लाभ उठाएं


कहा कि किसान नई तकनीक से कृषि कार्य करें। इससे उत्पादन अधिक होगा। इस मौके पर भवानीदीन, राम कृपाल, धन प्रसाद, बद्री प्रसाद यादव, राकेश सिंह, नरेंद्र, देवपाल, वृषभान, संतोष कुमार, हरलाल सहित 20 किसानों को सम्मानित किया गया।

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed