{"_id":"08b9a7082ad4cd098e14098cad3cced4","slug":"cemetery-breaking-crowd-of-muslim-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कब्रिस्तान तोड़े जाने से मुस्लिम समुदाय की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान तोड़े जाने से मुस्लिम समुदाय की जुटी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में हाजी फीरोज शाह मजार के पीछे बनी कब्रिस्तान का कुछ हिस्सा अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। त्योहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की गरज से बड़े पैमाने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
शहर के मोहल्ला मुकेरीपुरा, लंघानपुरा के लोगों की हाजी फीरोज शाह मजार के पीछे कच्ची पक्की कब्रिस्तानें बनी है। जहां पर देर शाम को एक पक्की कब्रिस्तान का कुछ हिस्सा अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया, जिसकी मुस्लिम समुदाय के लोगों को खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए, इसकी सूचना पुलिस को लगते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर का पुलिस फोर्स बुला लिया गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर उत्तेजित मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। बकरीद त्योहार होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में होने के कारण एक साथ पहुंची भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस की सक्रियता से किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई।