{"_id":"487d8a3050e6a12429322606acb77ba9","slug":"celestial-lightning-killed-two-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानाें पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगाें की मौत हो गई। जबकि एक मासूम बालक सहित दो लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगाें की मौत हो चुकी है। तहसीलदार कुलपहाड़ रामजी ने आरी और नगारा डांग गांव जाकर मृतक के परिजनाें से बातचीत की और उन्हें सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
थाना कबरई के ग्राम छानी निवासी रामचरन (60) पुत्र रामाधार मंगलवार की देर शाम खेत से घर जा रहा था। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी समय आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। जिससे रामचरन बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं अजनर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम नगारा डांग निवासी भरोसीलाल (40) पुत्र रज्जू खेताें में बकरियां चरा रहा था। तभी अचानक बारिश के साथ खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे भरोसीलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही पांच बकरियां भी झुलसकर मर गईं। लमौरा प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड जैतपुर के आरी निवासी जनता कुशवाहा (40) पत्नी पिद्दी कुशवाहा खेत में बकरियां चरा रही थी। खेत के पास उसका आठ वर्षीय बेटा शिवचरन खेल रहा था। तभी अचानक बारिश होने लगी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिससे जनता कुशवाहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा शिवचरन बुरी तरह झुलस गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया।