{"_id":"c16395d278f6adb33c1a0638268b567b","slug":"celebrated-the-joy-of-the-birth-of-kanha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के जन्म की खुशियां मनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के जन्म की खुशियां मनाईं
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर देररात तक भक्त मंदिरों में पूजन - अर्चन करते रहे। रात 12
विज्ञापन
बजते ही घंटे घड़ियालों की आवाजें गूंजने लगी। बधाई गीत बजने लगे।
घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां सजाई गईं। मंदिर में सजाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामरतन भुवनेश कुमार स्कूल के बच्चों ने राधा - कृष्ण की भूमिका निभाई।
स्कूल में बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई रासलीला सराही गई। मंदिरों में भी भव्य सजावट की गई। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी में कृष्ण जन्माष्टमी में भव्य सजावट की गई, जहां पर रात 12 बजते ही जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के स्वर गूंज उठे।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के छोटे दिवाले राम जानकी मंदिर और बड़े दिवाले के अलावा बघवा स्थित कंधी सेठ के यहां राम जानकी मंदिर में रातभर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही।
बघवा के राम जानकी मंदिर में मथुरा से आई रासलीला मंडली द्वारा कृष्ण जन्म की विविध प्रकार की मनमोहन झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
इस दौरान मेघा सरदार, शिवपाल तिवारी, जंगबहादुर यादव, रामस्वरूप, बलवीर, सत्येंद्र अग्निहोत्री समेत कई लोग मौजूद रहे।
खरेला प्रतिनिधि के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नगर के देव स्थलों व थाना परिसर को भव्य तरीके से मनाया गया। थाना परिसर में स्थित मंदिरों में क्षेत्रीय इलाकों के कलाकारों ने कीर्तन कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
थानाध्यक्ष केपी सिंह, एसआई ब्रजेंद्र त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।