फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Celebrated School Anniversary Celebrated

धूमधाम से मनाया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Mon, 03 Apr 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 03 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Celebrated School Anniversary Celebrated
students
मुख्यालय के कसहाई रोड स्थित संस्कारम् प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव जनसेवा इंटर कॉलेज के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विकलांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



      कार्यक्रम में छात्रों ने स्कूल चलें हम, प्रदूषण एवं हम सब एक हैं का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के नाट्य मंचन किए। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार आर्यांश मिश्रा,  द्वितीय पुरस्कार अभिनव मौर्य भगवान पुरस्कार ओम सिंह को दिया गया
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि छोटे बच्चों के बीच में आकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। मऊ/मानिकपुर विधायक आर के सिंह पटेल ने कहा कि छोटे बच्चों में प्रतिभाएं देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। आजकल के छोटे बच्चों में कुछ नया करने की उत्सुकता देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कैसे छोटे बच्चे लकड़ी व कागज से भांति-भांति के खिलौने हवाई जहाज, गाड़ियां आदि बना लेते है कहा कि छोटे बच्चों में कंप्यूटर, लैपटॉप के लिए भी उत्सुकता देखी गई है। कार्यक्त्रस्म का संचालन प्रबंध समिति के सदस्य स्वतंत्र कुमार ने किया। विद्यालय की शिखा चंद्रा के साथ मीनू सिंह, श्रष्टि गुप्ता, अंजुला श्रीवास्तव, सुगंधा, ममता सिंह एवं अर्चना मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed