{"_id":"626acfd4ba80a830ea6d3333","slug":"cdo-mahoba-karachi-mahoba-news-knp6938429103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कृषि अधिकारी समेत 21 कर्मचारी मिले नदारद , एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कृषि अधिकारी समेत 21 कर्मचारी मिले नदारद , एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को विकास भवन में संचालित सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का सुबह 10:10 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान सात विभाग के जिला कृषि अधिकारी समेत 21 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अफसरों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह ने गुरुवार को कई कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका जांची। सुबह 10:10 बजे सीडीओ ने विकास भवन में संचालित सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका एकत्र कराकर अपने पास रख लिया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कुल 21 कर्मचारी नदारद मिले।
सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानेदय के भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। संबंधित विभागाध्यक्षों को सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में रोके गए वेतन का भुगतान नहीं करने की चेतावनी दी है।