फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CBI will find places to shoot porn videos

चित्रकूट: अश्लील वीडियो शूट करने वाले स्थानों का पता लगाएगी सीबीआई

Wed, 25 Nov 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
CBI will find places to shoot porn videos
चित्रकूट। 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के लैपटॉप, वीडियो कैमरे और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइसों से सीबीआई को कई बच्चों के अश्लील वीडियो व फोटो मिले हैं।
विज्ञापन

रामभवन को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लेने के के बाद सीबीआई उससे अश्लील वीडियो शूट करने के स्थान और नेटवर्क के बारे में सवाल-जवाब करेगी। साथ ही रामभवन को चित्रकूट और बांदा समेत कई स्थानों पर भी ले जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने बहुत हद तक साक्ष्य जुटा लिए हैं। टीम ने यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों के बारे में भी जानकारी जुटा ली है। कुछ पीड़ित बच्चों को सीबीआई टीम ने ढूंढ निकला है और उनसे जेई की करतूत की जानकारी भी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के हाथ और भी कई साक्ष्य लगे हैं, जिनके बारे में अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। रामभवन को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद सीबीआई उसे चित्रकूट, बांदा और नरैनी समेत उन स्थानों पर ले जाएगी, जहां आरोपी जेई नौकरी के दौरान तैनात रहा है या घर बना रखा है।
टीम जेई से यह भी जानने का प्रयास करेगी कि उसने मासूम और नाबालिगों को कैसे अपने जाल में फंसाया। उनके अश्लील वीडियो कहां और कैसे बनाए। वह खुद वीडियो बनाता और फोटो खींचता था था या किसी एक्सपर्ट की मदद से यह काम करता था। वह इंजीनियर से हैवान कैसे बन गया।
टीम उससे यह भी जानने का प्रयास करेगी कि डार्क वेब और इंटरनेशनल पोर्न वीडियो देश-विदेश में कौन खरीदता था। उसने इस काम से कितना धन कमाया है। उसके कहां-कहां और किन-किन बैंकों में खाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई का मानना है कि जिस तरीके से बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बनाए गए हैं, यह काम अकेले रामभवन नहीं कर सकता है। इसके पीछे और भी कोई है। सीबीआई को पूछताछ के दौरान जेई के अपराधों का काला चिट्ठा खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed