{"_id":"621916e4c5c7875992126ad5","slug":"cbc-machine-bad-patients-wandered-throughout-the-day-mahoba-news-knp6825846103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसी मशीन खराब होने से दिन भर भटके मरीज, निजी लैब में कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसी मशीन खराब होने से दिन भर भटके मरीज, निजी लैब में कराई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला अस्पताल में सीबीसी मशीन खराब होने से दो दिनों से जांचें ठप हैं। जिससे तीमारदारों ने निजी पैथोलॉजी में 200 से अधिक दाम देकर मरीजों की जांच कराई। लोगों ने सीबीसी मशीन जल्द चालू कराने की मांग की है।
बदलते हुए मौसम से मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में सुबह से ही ओपीडी में भीड़ देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब तीस से 100 मरीज बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। इसमें बीस से अधिक लोगों की रोजाना सीबीसी जांच के लिए डॉक्टर लिख रहे हैं। इधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रखी सीबीसी जांच मशीन दो दिन पहले खराब हो गई थी जो अब तक सही नहीं हुई है।
-शहर निवासी बृजेंद्र ने बताया कि पत्नी की जांच कराई है। लैब में सीधे मना कर दिया गया कि सीबीसी जांच नहीं हो पाएगी। जिससे 200 रुपये में अस्पताल के बाहर लैब से जांच कराई है। सरकारी अस्पताल में जब सुविधा ही नहीं तो यहां आने का क्या फायदा।
विज्ञापन
-------------------------
-कबरई निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने नाना को दिखाने आए हैं। डॉक्टर ने सीबीसी जांच लिखी है लेेकिन यहां जांच की सुविधा ही नहीं है। बाहर से जांच कराई है। सरकारी अस्पताल में जांच नहीं होने से मरीज को परेशान होना पड़ रहा है।
-------------------------------------
सीबीसी जांच मशीन खराब हो गई है, मशीन को ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी साइरेक्स के इंजीनियर को सूचित किया गया, जल्द ही मशीन को ठीक कराया जाएगा।
- डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस जिला अस्पताल