फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Case filed against 56 people for violation of Corona rules

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर 56 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 56 people for violation of Corona rules
महोबा। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कराने में पुलिस सख्ती दिखा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर जिले में 56 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बिना मास्क सड़कों पर निकलने वाले दो सैकड़ा लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एसपी मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने शासन की गाइडलाइन व नियमों का उल्लंघन करने पर राजकुमार यादव, बाबू पुत्र छोटेलाल निवासीगण बंधानवार्ड, ओमप्रकाश प्रजापति निवासी लवकुशनगर तिराहा, सरोज पटवा निवासी बंधानवार्ड, मंटी उपाध्याय निवासी हनुमान गढ़ी, जीतू चौरसिया निवासी शेखनपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कस्बे के आठ दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया है। नियम न मानने पर मो. हारुन, मो. हकीम, मो. रोशन, अली हसन, महेश कुमार समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिले के पनवाड़ी, कबरई, चरखारी, कुलपहाड़ आदि थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। शुक्रवार को 56 लोगों के खिलाफ कोरोना नियमों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। मास्क न लगाने पर 200 लोगों के चालान कर 23,850 रुपये जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों के उल्लंघन में 30 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed