फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Campus Placement: 77 candidates passed the written examination

कैंपस प्लेसमेंट: 77 अभ्यर्थियों ने पास की लिखित परीक्षा

Sat, 06 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Campus Placement: 77 candidates passed the written examination
महोबा। राजकीय आईटीआई चरखारी में शुक्रवार को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। इस दौरान निजी कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर चयन के लिए कराई गई लिखित परीक्षा में 77 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में प्रतिभाग करने के लिए 186 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया। इस दौरान कृष्णा मारुति लिमिटेड, सनसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड, रॉयस इलेक्ट्राॅनिक्स, ऑटोफिट लिमिटेड, हॉनन सिस्टम समेत 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। निजी कंपनियों के प्रबंधकों ने अभ्यर्थियों को पद, वेतनमान, कार्यावधि आदि की जानकारी दी। इसके बाद कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों की ऑफलाइन परीक्षा कराई गई। इसमेैं सफल हुए 77 अभ्यर्थियों को शाॅटलिस्ट किया गया। बताया गया कि चयन प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही सफल अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए कंपनी की ओर से आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा, अनुदेशक रविकांत तिवारी, मनीष कुमार, प्रांजुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed