{"_id":"581f64c84f1c1bfb02b37530","slug":"came-to-pay-tribute-to-mp-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रृद्धांजलि देने पहुंचे एमपी के सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रृद्धांजलि देने पहुंचे एमपी के सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निजी सचिव के पिता का निधन होने के बाद रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने अजनर थाना के धवर्रा गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान एमपी के मुख्यमंत्री को देखने
के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।धवर्रा निवासी डा. राकेश मिश्रा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निजी सचिव हैं। राकेश मिश्रा के 91 वर्षीय पिता गणेश प्रसाद मिश्रा का दो नवंबर को निधन हो गया था। रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के नौगांव में हैलीकाप्टर
से उतरे। यहां से तीन किमी दूर कार से ग्राम धवर्रा स्थित राकेश मिश्रा के आवास पहुंचे और मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान एमपी के मुख्यमंत्री ने स्व. गणेश मिश्रा के चित्र पर श्रृद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान एमपी के मुख्यमंत्री के साथ मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, राज्यमंत्री ललिता यादव, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्वे, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह सहित मध्यप्रदेश के तमाम भाजपा नेता शामिल रहे। एमपी के मुख्यमंत्री को देखने के लिए धवर्रा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोगाें की भीड़ जुटी रही।