{"_id":"61d1edef9ad71d3ff66a3a29","slug":"bus-mahoba-news-knp673159622","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। रोडवेज की खटारा बसें गंतव्य तक पहुंचने से पहले की दगा दे रही हैं। शनिवार की देर शाम महोबा से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस 15 किमी चलकर कबरई पहुंचने के पहले ही खराब हो गई। अचानक बस खराब होने से बच्चों व महिलाओं के साथ यात्रा कर रहे लोग ठंड में ठिठुरते रहे। टिकट का पैसा वापस न किए जाने पर यात्रियों ने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान चालक-परिचालक से तीखी नोकझोंक हुई। एक घंटे बाद दूसरी बस पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
महोबा डिपो की 100 से अधिक बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। तमाम बसें अपनी समयावधि पूरी कर चुकी हैं। ऐसे में इस तरह की बसें अक्सर बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। इससे यात्री समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। शनिवार की देर शाम सवारियां भरकर कानपुर जा रही बस कबरई से तीन किमी पहले खराब हो गई। भीषण ठंड के चलते बस में सवार महिलाओं व बच्चों को दिक्कत हुई। टिकट का पैसा वापस किए जाने को लेकर यात्रियों की चालक शमीम और परिचालक बृजेश से नोकझोंक हुई।
पैसा वापस न किए जाने पर तमाम यात्री टिकट का दूसरे वाहनों से चले गए। एक घंटे बाद महोबा रोडवेज से दूसरी बस भेजी गई। जब शेष बचे यात्रियों को लेकर बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। चालक ने बताया कि बस की क्लच प्लेट खराब होने से समस्या हुई। उधर बस में सवार यात्री अनिल कुमार को बस्ती, धर्मेंद्र जायसवाल को कानपुर, चरण सिंह को सुमेरपुर व बलराम को गुढ़ा जाना था। यात्रियों ने बताया कि बस खराब होने से वह समय से नहीं पहुंच सकेंगे।