फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bus collides with underbridge wall due to brake failure, accident averted

Mahoba News: ब्रेक फेल होने से बस अंडरब्रिज की दीवार से टकराई, हादसा टला

Thu, 19 Oct 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with underbridge wall due to brake failure, accident averted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। महोबा से सवारियां भरकर मुस्करा जा रही रोडवेज बस ब्रेक फेल होने से रेलवे अंडरब्रिज की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि चार यात्रियों को ही मामूली चोटें आईं। हादसे में किसी के हताहत न होने से सभी ने राहत की सांस ली।
गुरुवार की सुबह महोबा डिपो की बस करीब 30 सवारियां भरकर जनपद हमीरपुर के मुस्करा जा रही थी। बस में चरखारी व खरेला के यात्री भी सवार थे। जैसे ही बस शहर से दो किमी आगे बजरिया रेलवे अंडरब्रिज के पास पहुंची। तभी मोड़ पर सामने से अचानक चार पहिया वाहन आ जाने से चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया। ब्रेक न लगने पर बस दीवार से टकरा गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद अंडरब्रिज में जाम की स्थिति बन गई। कार चालक भी बस चालक से उलझ गया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली आ गए। ब्रेक फेल होने से एक बड़ा हादसा टल गया। बस चालक रामकिशोर ने बताया कि अंडरब्रिज के पास ब्रेक फेल होने से अपनी ओर बस दीवार से टकरा गई। जिससे यात्री बच गए। उधर, एआरएम राजेंद्र कुमार का कहना है कि कार को बचाने के चक्कर में बस दीवार से टकराई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed