फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Burnt fire and cash and jewelery burnt in the house

घर में लगी आग लाखों की नगदी व आभूषण जले

Wed, 15 May 2019 11:59 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2019 11:59 PM IST
सार

घर में रखा सिलिंडर तेज धमाके से साथ फटा, एक किशोर घायल

विज्ञापन
Burnt fire and cash and jewelery burnt in the house
घरों में लगी आग पर काबू पाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम मसूदपुरा में तीन सगे भाइयों के मकानों व दुकानों में लगी आग ने जमकर कहर बरपाया। एक कमरे के अंदर रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक मकानों व दुकानों में रखी 3.61 लाख की नगदी, सोने चांदी के आभूषण व गृृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल ने अग्निकांड की घटना में हुई क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

ग्राम मसूदपुरा निवासी भागीरथ सोनी के तीन पुत्र रामबाबू, मुन्नालाल व मलखान एक ही घर में अलग अलग हिस्से में रहते हैं। तीनों भाइयों की प्रथम तल में दुकानें है जबकि दूसरे खंड में कच्चे मकान हैं जहां वह निवास बनाए हैं।  रामबाबू ज्वैलर्स की दुकान किए है जबकि मुन्नालाल व उसका भाई किराना की दुकान किए हैं। बुधवार की सुबह गैस चूल्हे से खाना बनाने के बाद परिजन नीचे आ गए। तभी अचानक घर से धुआं उठने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख परिजन बाहर की ओर दौड़ पड़े। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कमरे में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे घर के बाहर खड़ा किशोर अनिल मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान ग्रामीण एकजुट हो गए और सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक नगदी समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित रामबाबू ने बताया कि आग की घटना में सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री की 3.61 लाख की नगदी, 80 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के जेवरात जल गए। जबकि मुन्नालाल की किराना दुकान में रखा सारा सामान जल गया। तीनों भाइयों की गृहस्थी, खाद्यान व अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गए। आग की घटना में करीब 10 लाख रुपये की क्षति का आंकलन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस व राजस्व लेखपाल जीतेंद्र राजपूत ने आग की घटना में हुई क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में रखा सिलिंडर तेज धमाके से साथ फटा, एक किशोर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed