फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Burglars target three homes flown millions

चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लाखों उड़ाए

Wed, 17 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Wed, 17 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Burglars target three homes flown millions
 थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में बदमाशों ने तीन घरों में घुस कर लाखों रुपये उड़ा भाग निकले।  चोरों ने एक के बाद एक घर को निशाना बनाया वहीं तीनों घरों में गृहस्वामी के न जगने से चोरी आराम से चोरी कर भगा निकले। सुबह जगे परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। बदमाश तीनों घरों से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना खरेला में दी है।
विज्ञापन

ग्राम टिकरी निवासी देवीदीन मंगलवार की रात अपने घर पर सो रहा था, तभी बदमाशों पीछे की दीवार से चढ़कर मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर से बीस हजार रुपये नगद, सोने चांदी के दो तोला आभूषण और गृहस्थी का सामान चुराकर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी वंशीधर के घर की कुंडी खोलकर घर में प्रवेेश किया और  एक तोला सोना, चांदी के आभूषण व गृहस्थी का सामान चुराकर फरार हो गए, घटना के समय गृहस्वामी व उसका परिवार आंगन में सोते रहे। चोरों ने इसके बाद पड़ोसी रजकुइया के घर को निशाना बनाया। पीछे की तरफ से मकान के अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे दस हजार रुपये नगद व गृहस्थी का सामान चोरी कर चंपत हो गए। सुबह गृहस्वामियों के जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। तीनों पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना खरेला में दी है। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुुआयना किया और शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed