{"_id":"330c0b15817097fb8110d4328b84eddb","slug":"burglars-farmer-flown-home-to-50-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किसान के घर से 50 हजार उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने किसान के घर से 50 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
ग्राम बरभौली के एक किसान के घर में घुसे चोरों ने सोने, चांदी
विज्ञापन
के अभूषण, व नगदी सहित 50 हजार रुपये की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।
गृहस्वामी ने चोरी की सूचना थाना खन्ना में दी है। लेकिन घटना के बारह घंटे
बाद भी पुलिस घटनास्थल में नहीं पहुंची।
खन्ना थाना के ग्राम बरभौली निवासी बब्बू पुत्र रामनारायण बुधवार की रात्रि परिवार के साथ आंगन पर सो रहा था। तभी चोरों ने मकान की दीवार में चढ़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे की कुंडी खोल अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण चूंडियां, झुमकी, पायल सहित दो हजार रुपये नगद लेकर भाग निकले। सुबह नींद खुलने पर कमरे गया तो सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। गृहस्वामी ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। घटना की तहरीर पीड़ित ने खन्ना पुलिस को दी। लेकिन घटना के बाहर घंटे बाद भी पुलिस ने घटनास्थल पर आना मुनासिब नहीं समझा। इससे पूर्व गांव के ही रघुवर सहित दो लोगाें के घरों में चोरी हो चुकी है, जिसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। ग्रामीणों में चोरी की घट रहीं घटनाओं से असुरक्षित महसूस कर रहे है।